HomeNews Headlinesसीएम के ऐलान के बाद वर्षों से PHQ में जमे अधिकारियों का...

सीएम के ऐलान के बाद वर्षों से PHQ में जमे अधिकारियों का फेरबदल तय,सीट बचाने के लिए सेटिंग शुरू

“कमलनाथ लंबे समय से जमे पुलिस अफसरों को हटाने का मन बना चुके हैं उनके अनुसार किसी भी पुलिस अफसर का ट्रांसफर या प्रमोशन किसी की सिफारिश के आधार पर नहीं बल्कि जनता से मिले फीडबैक के आधार पर किए जाएंगे”



भोपाल/मध्यप्रदेश……………


मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्रांसफर वाले बयान के बाद पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यालय की आठ शाखाओं में लंबे समय से जमे स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर होना तय माने जा रहे हैं। इन अफसरों में से कुछ ने बदले राजनीतिक हालात के बाद अपने नये कनेक्शन के ज़रिए सेटिंग भी शुरू कर दी है।


क्या है मामला……………


सीएम बनने के बाद कमलनाथ ने पुलिस मुख्यालय में अपनी पहली बैठक में कहा था कि जो अधिकारी लंबे समय से जमे हुए हैं, उनका जल्द ट्रांसफर किया जाएगा। इस ऐलान के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यालय में बैठे आठ शाखाओं के प्रमुखों के ट्रांसफर होना तय है। लंबे समय से एक ही ब्रांच में जमे अधिकारी अब दूसरी अहम शाखाओं में जाने के लिए सेटिंग भिड़ा रहे हैं। डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिस मुख्यालय में होने वाले फेरबदल को लेकर सूची भी लगभग तैयार कर ली है। सीएम की हरी झंडी मिलते ही पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।


इन शाखाओं में फेरबदल होना तय……….


1-प्लानिंग शाखा

2-एडमिन शाखा

3-इंटेजिलेंस शाखा

4-सीआईडी शाखा

5-प्रबंध शाखा

6-रेलवे शाखा

7-नारकोटिक्स शाखा

8-पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!