HomeBreaking Newsशराब की शिकायत लेकर आई महिला से बोले,! भाजपा विधायक! हम खुद...

शराब की शिकायत लेकर आई महिला से बोले,! भाजपा विधायक! हम खुद शराब ठेकेदार है,दुकान कैसे बंद कराएं,वीडियो वायरल

मुरैना/मध्यप्रदेश।

जब राजा ही चोर निकले तो प्रजा न्याय की उम्मीद किससे करे’, ये कहावत मुरैना जिले में चरितार्थ होती दिखी।
मुरैना के जौरा से BJP विधायक सूबेदार सिंह रजौधा शराब ठेकेदार हैं। यह बात खुद उन्होंने स्वीकारी।
दरअसल,मध्य प्रदेश सरकार शराब न बेचने और अहाते बंद करने की बात कर रही है तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के ही विधायक तो कुछ ओर ही कहते नजर आ रहे है। दरअसल, मुरैना विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पर कहते दिख रहे है कि शराब कैसे बंद होगी, ठेकेदार तो मैं ही हूं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जौरा से लगभग एक किलोमीटर दूर सांकरा गांव है। सांकरा गांव की महिलाएं गांव में खुली शराब की दुकान से परेशान हैं। उन्होंने अपने गांव में शराब की दुकान बंद करवाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वे सोमवार को जौरा से भाजपा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा के पास पहुंचीं। विधायक से कहा कि गांव में शराब की दुकान बंद होनी चाहिए, लेकिन विधायक बोले कि वे कैसे बंद करवा सकते हैं, क्योंकि वे तो खुद शराब के ठेकेदार हैं।

विधायक के जवाब पर महिलाएं भड़क गईं। बोलीं- तुम शराब के ठेकेदार हो, तो हम क्या पागल हैं, जो मारपीट खाएंगे और फिर बाद में तुम कहोगे कि महिलाएं मारपीट करेंगी। इस पर विधायक बोले- सही बात है। महिलाएं फिर बोलीं- गिलास दे रहे हैं, पानी दे रहे हैं और घर में बैठकर पिला रहे हैं, यह कौन सा नियम है?

विधायक से सवाल करते हुए महिलाओं ने आगे कहा- तुम ठेकेदार से कितने पैसे लेते हो शराब के ठेकेदारी के, कितने में ठेका हुआ है तुम्हारा शराब के ठेके का? इस पर विधायक बोले- हमारा तो जौरा में ठेका है, वहां नहीं है सांकरा गांव में…। महिलाएं बोलीं- हम तो सांकरा की कह रहे हैं, जौरा में बिके, हमें जौरा से मतलब नहीं, हमारे गांव में नहीं बिके। इस पूरी बातचीत का VIDEO एक महिला ने बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!