HomeBreaking Newsथाने में मयखाना:यातायात थाना प्रभारी का थाने में,शराब की बोतल,चखना,वायरलैस,गिलास,के साथ वीडियो...

थाने में मयखाना:यातायात थाना प्रभारी का थाने में,शराब की बोतल,चखना,वायरलैस,गिलास,के साथ वीडियो वायरल

बता दें कि सूबेदार अखिल सिंह नागर का ऐसा ही एक कारनामा जिला उमरिया मे पदस्थापना के दौरान भी मीडिया में चर्चा का विषय रहा था जब ये यातायात प्रभारी उमरिया रहते हुए वर्दी मे ही बीच बाजार सिगरेट के कस लगते हुए और धुंआ उड़ाते हुए देखे गए थे।


मुरैना/मध्यप्रदेश।

जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी थाने में मयखाना खोलकर खुद नशे में डूबे हुए हैं।

दरअसल,मुरैना यातायात थाना प्रभारी अखिल सिंह नागर का एक वीडिया इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे गया है। इस वीडियो में वर्दी में बैठे यातायात प्रभारी की टेबल पर पानी की बोतलाें के साथ एक महंगी शराब की बोतल भी दिख रही है।

जिसमें एक थानेदार अपने अधीनस्थ पुलिस स्टाफ को थाने मे ही बिठाकर मदिरा पान करा रहा है। चौंकाने बाली बात यह है कि जहाँ एक ओर मप्र सरकार और खुद पुलिस विभाग नशा मुक्ति के लिए दुहाई देता हुआ दिखाई देता है वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो मे दिख रहे मुरैना पुलिस के थानेदार और उसके साथी पुलिसकर्मी पुलिस यूनिफार्म में ड्यूटी के दौरान थाने में मयखाना खोलकर बैठे हैं।

वीडियो के वायरल होते ही मुरैना पुलिस की खूब किरिकिरी हो रही है और जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात थाने और थाना प्रभारी को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,वीडियाे यातायात थाने के नए भवन के पास बने एक पुराने कमरे का बताया जा रहा है, जिसमें डली टेबल पर यातायात थाना प्रभारी अखिल नागर बैठे हैं। उनके सामने डली कुर्सियाें पर भी पुलिस की वर्दी में बैठे कई कर्मचारी दिख रहे हैं, जिनमें से किसी का चेहरा वीडियो में नहीं दिख रहा। यातायात थाना प्रभारी की टेबल पर पानी की दो बोतले, वायरलेस सेट, नमकीन के कुछ पैकेटों के साथ एक महंगी शराब की बाेतल दिख रही है। बोतल के आसपास या फिर किसी के हाथ में गिलास नहीं दिख रहा, लेकिन थाना प्रभारी धीरे-धीरे नमकीन को इस तरह खा रहे हैं, जिस तरह शराब के साथ चखना खाया जाता है। वायरल हुआ यह वीडियो सर्दी के दिनों का है, यानी कई महीने पुराना है, क्योंकि वीडियो में दिख रहे थाना प्रभारी व अन्य जैकेटों में दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग थाने को मयखाना बनाने जैसे आरोप लगाने लगे हैं।

इनका कहना

यह वीडियो सर्दी के दिनों का है। जब हमने एक कार में अवैध शराब पकड़ी थी, जिसे बाद में संबंधित थाने को दिया गया था। अवैध शराब के केस में पकड़ी गई शराब की पूरी जानकारी लिखनी पड़ती है, उसी के लिए यह बोतल टेबल पर रखी थी। जिस तरह इस वीडियो को प्रसारित किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है, कुछ लोगों का षड़यंत्र है, मेरी छवि खराब करने के लिए।

–अखिल सिंह नागर, यातायात थाना प्रभारी, मुरैना।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!