HomeBreaking Newsबीजेपी नेता का दुस्साहस:तहसीलदार सहित नगरपालिका अमले पर पेट्रोल डालकर,जिंदा जलाने की...

बीजेपी नेता का दुस्साहस:तहसीलदार सहित नगरपालिका अमले पर पेट्रोल डालकर,जिंदा जलाने की कोशिश

बता दें कि भाजपा नेता भगवान सिंह युवा मोर्चा का पूर्व जिला मंत्री है। वर्तमान में सिंह भाजपा के एक्टिव सदस्य हैं। कुछ दिन पहले सिंह ने JCB से एक आदमी का घर भी जमींदोज कर दिया था।

राजगढ़/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में तहसीलदार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला राजगढ़ के पचोर का है। अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार सहित नगरपालिका अमले पर भाजपा नेता ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। नेता ने पहले तहसीलदार पर पेट्रोल डाला फिर पूरे अमले पर भी पेट्रोल उछाल दिया। मौका मिलते ही अमले सहित अधिकारी जान बचाकर वहां से भाग गए। भाजपा नेता ने घर में अतिक्रमण करके रखा था।

क्या है पूरा मामला

बोतल में पेट्रोल ले जाते हुए बीजेपी नेता

प्राप्त जानकारी के अनुसार,राजगढ़ के पचोर में सड़क का निर्माण हो रहा है। रोड पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसी शिवलाय रोड पर भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत का भी घर है। राजपूत ने भी अतिक्रमण किया हुआ था। इसी को हटाने के लिए तहसीलदार राजेश सोरते और सीएमओ पवन मिश्रा नगरपालिका के अमले के साथ पहुंचे। तहसीलदार ने भाजपा नेता के घर का अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। लेकिन वे गुस्सा गए। उन्हें समझाने की कोशिश भी की गई। गुस्साए नेता पेट्रोल से भरी बॉटल लाए और तहसीलदार पर उड़ेल दिया। बाद में भाजपा नेता ने पूरे अमले पर भी पेट्रोल फेंक दिया।

इनका कहना

–तहसीलदार राजेश सरोते का कहना है कि मैं टीम के साथ अतिक्रमण हटाने गया था। इसी बात पर भगवान सिंह पेट्रोल की बॉटल लाया और मुझपर और अमले पर पेट्रोल छिड़क दिया। हमने थाने में शिकायत की। जल्द ही भाजपा नेता पर कार्रवाई हो।

–TI वी.पी लोहिया ने बताया कि राजस्व और नपा दोनों अतिक्रमण हटाने के लिए गया था। JCB से अतिक्रमण हटा रहा था। तभी वहां पर भगवान सिंह राजपूत, जगदीश और दशरथ अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंच गया। तीनों ने अमले के साथ गाली-गलौज की। फिर वह पेट्रोल की बॉटल लेकर आया और अधिकारियों-कर्मचारियों पर छिड़क कर मारने की कोशिश की। हमने तीनों आरोपियों के खिलाफ सीएमओ मिश्रा की शिकायत पर पचोर थाने में शासकीय कार्य मे बाधा की धारा 326, 353 सहित, 285, 294, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!