भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। दरअसल राज्य शासन की तरफ से 9 IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (IAS Officers) को उनके नाम के समक्ष दर्शाया के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए नवीन पदस्थापना देकर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है। साथ ही गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर के बिट्टू सहगल को पुलिस अधीक्षक, EOW, ग्वालियर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, ग्वालियर अमित सिंह को सहायक पुलिस निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।

