HomeBreaking Newsकाया हॉस्पीटल में पार्टनरों में विवाद,देर रात पहुँचे हथियारों से लैस गुंडे-बदमाशों...

काया हॉस्पीटल में पार्टनरों में विवाद,देर रात पहुँचे हथियारों से लैस गुंडे-बदमाशों ने जबरन कब्जा किया

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर एमएल माहौर के काया हॉस्पिटल पर पहुंचकर गुंडे बदमाशों ने हथियारों के दम पर हॉस्पिटल जबरन कब्जा कर लिया।
दरअसल बीते दिन हुए इस विवाद में अब शहर के गुंडे बदमाशों ने भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। बीती शनिवार रात को भी गुंडे बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर हॉस्पिटल पर कब्जा करना चाहा लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। जिसके चलते उन्होंने सुबह जबरन हॉस्पिटल गेट को बंद करके उस पर कब्जा कर लिया।
बता दें कि बीते दिनों से है हॉस्पिटल विवाद का केंद्र बन गया है यहां आए दिन हथियारों से लैस सैंकड़ों गुंडे बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे गैंगवार होने की स्थिति बन रही है। बीती रात भी पुलिस की सूझबूझ और हस्तक्षेप के बाद अप्रिय घटना होने से बच गई। लेकिन सुबह होते ही गुंडे बदमाशों ने हॉस्पिटल पर जबरन कब्जा कर लिया।

ऑडियो सुनें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!