बता दें कि कार पर धूल क्या उड़ी तो डीएसपी साहब आपा खो बैठे। उनको इतना गुस्सा आया कि टॉवेल में ही बाहर निकले और पड़ोसी को पीटने लगे। काफी देर तक मारपीट होती रही। आखिर में पड़ोसी को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में डीएसपी ने केस दर्ज करवाया।
अब सवाल उठता है कि क्या कानून और प्रशासन सिर्फ इसलिए है कि आम जनता को परेशान किया जा सके। अपने पद और कद का रौब झाड़ते डीएसपी पूरे इंदौर शहर मैं निंदा का पात्र बन रहे हैं।
इंदौर/मध्यप्रदेश।
अफसरशाही आम आदमी की जिंदगी पर कितनी भारी है। इसका ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में देखने को मिला जब एक निर्माणाधीन मकान से डीएसपी की महंगी कार पर धूल गिर जाने के बाद डीएसपी मकान मालिक से मारपीट पर उतारू हो गए।
दरअसल,इंदौर में लोकायुक्त के DSP अपने पड़ोसी रिटायर्ड बैंक अफसर पर बुरी तरह टूट पड़े। वे टॉवेल लपेटे बाहर आए और उसे घूंसा मारने लगे। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। डीएसपी भारी पड़े। पड़ोसी रिटायर्ड बैंक अफसर भागने लगा तो डीएसपी ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। विवाद डीएसपी की कार पर धूल और घर में कचरा फेंकने को लेकर हुआ। घटना के बाद डीएसपी ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,शहर के कनाड़िया क्षेत्र के लक्ष्य विहार कॉलोनी में यह घटना हुई। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। यहां लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा परिवार के साथ ऱहते हैं। वे उज्जैन में पदस्थ हैं। उनके पड़ोस में बैंक से रिटायर्ड संदीप विज रहते हैं। विज के मकान का काम चल रहा है। इस कारण निर्माण के चलते धूल उड़ रही है। यह धूल पास में रहने वाले डीएसपी की कार पर गिर रही थी। डीएसपी ने इसका विरोध किया और इसी के बीच मारपीट की नौबत आ गई। डीएसपी टॉवेल में ही थे और इसी स्थिति में मारपीट करते हुए बाहर आ गए। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। डीएसपी दौड़-दौड़कर मारने लगे। इस दौरान उनका टॉवेल भी छूट गया और वे अंडर गारमेंट में ही मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद विज दौड़कर भाग गए। इसके बाद डीएसपी ने थाने पहुंचकर विज की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि पिछले छह माह से संदीप के घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है। उनके घर से धूल उड़कर बाहर कार पर आती है। आंगन में भी कई बार कचरा फेंक देते हैं। इस बात को लेकर वे विज को समझाने गए थे तो उन्होंने मारपीट कर दी। पुलिस ने डीएसपी वेदांत शर्मा की रिपोर्ट पर संदीप विज के खिलाफ केस दर्ज किया।
इनका कहना
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप विज का कहना है कि मैं अहमदाबाद में रहता हूं। डीएसपी वेदांत शर्मा को कुछ परेशानी थी, इस कारण वह इंदौर आए थे। यहां आने के बाद वह उनसे माफी मांगने गए थे। माफी मांगने के दौरान ही डीएसपी वेदांत शर्मा ने मारपीट कर दी और डंडा लेकर मारने दौड़े थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई है।
