HomeBreaking Newsपुलिस भी नहीं महफूज:तीन दिन से लापता पुलिस ASI की हत्या,हत्या के...

पुलिस भी नहीं महफूज:तीन दिन से लापता पुलिस ASI की हत्या,हत्या के बाद शव को जंगल में दफनाया

छिंदवाड़ा/सिवनी/मप्र।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के चांद थाने में पदस्थ पुलिस एएसआई की प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या कर दी गई।
वह तीन दिन से लापता थे। चांद थाने में पदस्थ ASI विजय बघेल का शव चांद पुलिस ने गुरुवार सुबह सिवनी जिले के सेलुआ घाटी के जंगल से बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी खरीदी के मामले को लेकर सिवनी के बम्होडी में दो आरोपियों ने उनकी हत्या कर जंगल में लाकर उनके शव को दफना दिया था।

क्या है पूरा मामला

पुलिस एएसआई विजय बघेल व उनके शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकालते पुलिसकर्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस ASI बघेल 10 दिन पहले ही पुलिस लाइन से चांद थाने में पदस्थ किए गए थे। 20 सितंबर को वह छिंदवाड़ा के उत्सव रिसोर्ट से अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद लगातार चांद पुलिस तलाश कर रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो ASI बघेल से फोन पर बात करने वाले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में सारे मामले का खुलासा कर उनकी हत्या करने की बात कबूल कर ली।
आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने तस्दीक करते हुए बम्होडी गांव में पुरानी शराब दुकान के पास जंगल से शव को बाहर निकाल गया। आरोपियों ने यहां 4 फीट गड्ढा खोदकर शव को दफना था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!