HomeBreaking Newsफर्ज के लिए सीने पर चाकू खाया:बलात्कार के आरोपी ने पुलिस SI...

फर्ज के लिए सीने पर चाकू खाया:बलात्कार के आरोपी ने पुलिस SI के सीने में चाकू घोंपा,हालात गम्भीर

बता दें कि घायल SI वेदप्रकाश को पुलिसकर्मी जीप से नौरोजाबाद के SECL अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर चाकू नहीं निकाल पाए। डर था कि इससे हार्ट पर असर पड़ सकता है। उन्हें शहडोल रैफर किया गया। पुलिस उन्हें एंबुलेंस से 40 किलोमीटर दूर शहडोल जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां 10 डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया। आधे घंटे बाद चाकू को सीने से निकाला गया। घटना के बाद ADG डीसी सागर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।


उमरिया/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बलात्कार के एक आरोपी की सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल उसे पकडऩे के लिए रवाना हुआ था, लेकिन आरोपी के पास दो पहिया वाहन में सबसे पहले पहुंचे एसआई वेद प्रकाश ठाकुर खुद आरोपी का शिकार बन गये। रेपिस्ट ने सब इंस्पेक्टर (SI) के सीने में चाकू घोंप दिया। आनन-फानन में SI को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। फिर SI को 40 किलोमीटर दूर पड़ोसी जिले शहडोल ले जाया गया। उमरिया से शहडोल ले जाने के दो घंटे के दौरान चाकू SI के सीने में ही धंसा रहा। शहडोल जिला अस्पताल में 10 डॉक्टरों की टीम ने आधे घंटे के ऑपरेशन के बाद चाकू निकाला। SI को 30 टांके लगे हैं। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर है। उधर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सब इंस्पेक्टर के सीने में लगा चाकू

क्या है पूरा मामला

हॉस्पिटल में इलाज कराता पुलिस सब इंस्पेक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार,उमरिया के नौरोजाबाद थाने की पुलिस बजारपुरा के बरा मोहल्ले में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी। सोमवार रात 8 बजे बाइक से SI​​​​ वेदप्रकाश ठाकुर एक कॉन्स्टेबल के साथ आरोपी गोलू उर्फ प्रमोद कोल के घर पहुंचे। जब आरोपी को पकड़कर लाया जाने लगा, तब उसने SI वेदप्रकाश ठाकुर के सीने में चाकू घोंप दिया। वेदप्रकाश वहीं पर गिर पड़े। साथ में मौजूद कॉन्स्टेबल ने थाने में इसकी सूचना दी।
आरोपी गोलू के खिलाफ 3 महीने पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। तब से वह फरार था। वह कुछ साल पहले नौरोजाबाद स्थित लवकुश ऑटो मोबाइल पर फायरिंग की वारदात में भी शामिल था। पुलिस को मुखबिर से पता चला कि गोलू घर पर है। इसके बाद SI उसे पकड़ने के लिए गए थे। एसआई की हालत लगातार बिगडऩे के कारण 3 से 4 इंच तक घुसे चाकू को निकालने और स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें जिला अस्पताल शहडोल के लिए रेफर कर दिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!