बता दें कि प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस अफसर इसे हत्या ही मान रहे हैं। क्योंकि दो लोगों के गले दबाने और महिला पर चाकू से वार घाव मिला है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद मानी जा रही है। बच्चे न होने पर मृतक ने साले की बेटी को गोद लिया था।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके में ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घटनास्थल को अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक की किसी से दुश्मनी नहीं थी। स्पॉट को देखकर पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद मामला हत्या का लग रहा है। शव करीब दो दिन पुराने हैं।
सूचना मिलते ही एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) व फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव स्पॉट पर पहुंच चुके हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
महिला का शव बेड पर, बेटी की लाश बेड के नीचे और जगदीश का शव कुछ दूरी पर जमीन पर पड़ा मिला। तीनों मृतकों के चेहरे काले पड़ने के साथ ही बॉडी सड़ने लगी हैं। घर के ताले टूटे पड़े हुए हैं। मृतक का गुजारा घर के नीचे एक दुकान से चलता था।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी अमित सांघी ने बताया कि थाना मुरार क्षेत्र अंतर्गत तिकोनिया में दो मंजिला भवन हैं पहली मंजिल पर जगदीश पाल (65), पत्नी सरोज (55) और गोद ली हुई बेटी (साले की बेटी) कृति (11) के साथ रहते थे। तीनों कमरे में मृत मिले हैं। मुंह से खून आ रहा है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एसएसएल टीम, डॉग स्क्वाड जांच कर रहा है। पंचनामा बनाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया कोई घटनाक्रम लग रहा है। लेकिन पूरी जाँच के बाद ही पता चलेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या। सभी बिंदुओं पर जाँच होगी।
उधर पड़ोसियों कहा कि ये लोग मंदिर पर रोज पूजा करने आते थे लेकिन दो दिन से दिखाई नहीं दे रहे थे। जब पूछताछ की तो घर पर जाकर देखा। घर बंद था और बदबू आ रही थी। पुलिस को सूचना दी, मौक पर पहुंची पुलिस ने जाँच की तो तीनों कमरे में बिस्तर पर मरे हुए मिले। पड़ोसियों का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद के लेकर इन तीनों की हत्या की गई है।

हत्या में प्रॉपर्टी विवाद का एंगल सामने आया

मृतक के परिवार में एक भाई लक्ष्मीनारायण है। जगदीश पाल और सरोज के कोई बच्चा नहीं था। जिस मकान में वह रहते हैं उसका कोई बारिश न होने पर प्रॉपर्टी पर रिश्तेदारों की नजर थी। जगदीश ने कुछ समय पहले अपने साले राजेन्द्र पाल की बेटी कीर्ति उर्फ कृति को गोद लिया था। उनके बाद अब मकान उसी के नाम होना था। जिस जगह यह घर है वह बीच बाजार में हैं। इसलिए भी पुलिस को संदेह प्रॉपर्टी के लिए हत्या की ओर जा रहा है। क्योंकि मृतक के घर के ताले तो टूटे मिले हैं, लेकिन लूट, चोरी जैसा कुछ भी नहीं हुआ है।
