HomeNews Headlinesबड़े दिलवाला सिपाही:ठंड से कांप रहे दिव्यांग ने कहा,मैं देख नही सकता...

बड़े दिलवाला सिपाही:ठंड से कांप रहे दिव्यांग ने कहा,मैं देख नही सकता तो शायद लोग भी मुझे नही देखते

“बता दें कि कांस्टेबल राहुल उपाध्याय ने जब अपना जैकेट दिव्यांग को पहना दिया तो उसकी आंखें भर आई और उसने सिपाही को हजारों दुआएं दे डालीं”



अलीगढ़/उत्तरप्रदेश…………


पुलिस महासागर के समान है, यदि महासागर की कुछ बूंदें मैली हैं तो, इसका मतलब ये नही की सम्पूर्ण महासागर मैला हैं। क्योंकि??

यूपी में एक बड़े दिलवाला पुलिसवाला नज़र आया हड्डी जमा देने वाली कड़कड़ाती ठंड में एक गरीब दिव्यांग एक कोने में सुकड़ा हुआ बैठा था। जिस पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की नज़र पड़ी जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ जिले में मंगलवार की रात ड्यूटी कर रहे यूपी पुलिस के सिपाही राहुल उपाध्याय की नजर एक भिखारी पर पड़ी। सिपाही राहुल उपाध्याय ने देखा कि आधी रात में एक दिव्यांग भिखारी ठंड की वजह से कांप रहा था। दिव्यांग भिखारी को देख कांस्टेबल राहुल उपाध्याय की दिल भर आया। उन्होंने तुरंत अपनी जैकेट उतारकर उस दिव्यांग भिखारी को पहना दी।


गरीब दिव्यांग ने कहा ""मैं देख नही सकता, तो लोग भी मुझे नही देखते……….


मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल राहुल उपाध्याय ने दिव्यांग से पूछा कि यहां इतने बड़े लोग कंबल बांटने आते हैं तो क्या उन लोगों ने तुम्हें नहीं देखा। इस पर दिव्यांग भिखारी ने बताया कि वह देख नहीं सकता,तो लोग भी उसे नही देखते भिखारी की बात सुनकर कांस्टेबल राहुल उपाध्याय का दिल भर आया आया। आधी रात में जब घना कोहरा था और रूह को झकझोर देने वाले ठंडी हवाएं चल रही थीं। ऐसे में कांस्टेबल राहुल ने अपनी जैकेट उतार कर दिव्यांग भिखारी को पहना दी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!