HomeNews HeadlinesSI गोलीकांड में बड़ा खुलासा:इस वजह से मारी थी गोली,4 आरोपी पुलिस...

SI गोलीकांड में बड़ा खुलासा:इस वजह से मारी थी गोली,4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

“बता दें कि सब इंस्पेक्टर केके अग्रवाल गोलीकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया पुलिस ने मामले में एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है प्रारंभिक पूछताछ में सब इंस्पेक्टर के एक महिला से अवैध संबंध होने की बात सामने आई है”



खंडवा/मध्यप्रदेश………..


सब इंस्पेक्टर केके अग्रवाल को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है कि सब इंस्पेक्टर केके अग्रवाल के किसी महिला से अवैध संबंध थे। इसे लेकर गोली मारने वाले आरोपितों और एसआई के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्हें गोली मारी गई थी। अग्रवाल द्वारा आए दिन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की बात से तंग आकर महिला ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। एसपी सिद्धार्थ बहुगणा ने खुद इस बात का खुलासा किया। अग्रवाल बुरहानपुर में अजाक थाने पर पदस्थ हैं। वह पूर्व में एटीएस में भी रह चुके हैं।


क्या था मामला…………


एसपी सिद्धार्थ बहुगणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 5 फरवरी को अज्ञात दो बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर किशोर कुमार पिता नत्थूलाल अग्रवाल निवासी एलआईजी-119 सिविल लाइन खंडवा को गोली मार दी थी। रजूर और खेड़ी के बीच हुए इस गोलीकांड में गोली अग्रवाल के दाहिने कूल्हे के ऊपर लगी थी। फायर के बाद आरोपी फरार हो गए थे। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने अग्रवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने एसआई की रिपोर्ट पर मामले को जांच में लिया और और आरोपियों पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!