“बता दें कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी राजेश कुमार हिंगणकर ने टीआई प्रदीप वाल्टर को सस्पेंड कर दिया है”
शिवपुरी/मध्यप्रदेश………..
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियांधाना के टीआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक मृतक के परिजनों से गाली गलोच करते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, परिजनों को बुरा भला कहते सुनाई दे रहे हैं।
क्या था मामला…………
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता नातीराजा यादव की बॉडी पेड़ से लटकी मिली थी। उसके पीएस को लेकर टीआई प्रदीप वाल्टर से बहस हो गई। टीआई आपे से बाहर हो गए और मृतक के परिजनों से साथ ही गाली गलोच कर उन्हें हवालात में डालने की बात कहने लगे। जानकारी के मुताबिक मृतक बीजेपी कार्यकर्ता के परिजन चाचा ब्रजभान यादव, ताऊ त्रिलोक सिंह यादव और एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता रहीश यादव खनियाधाना के कोतवाली में टीआई प्रदीप वाल्टर के पास गए थे। इस दौरान मृतक के परिजनों और टीआई में जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि टीआई परिजनों के साथ अभद्रता की। उन्हें गंदी गंदी गालियां भी दी और भाजपा कार्यकर्ता को बंद भी कर दिया। दरअसल, वीडियो में सुनाई दे रहा है कि मृतक के परिजन उसका पीएम पिछोर में कराने से मना कर रहे थे। इस बात पर दोनों में विवाद गाली गलोच तक हुंच गया।
क्या कहा वीडियो में………….
भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद जब परिजन पीएम शिवपुरी में कराने की बात टीआई प्रदीप वाल्टर से कहने लगे तो इस दौरान टीआई भड़क गए। मृतक के परिजनों ने टीआई से कहा कि अब तो हद हो गई, बहुत ज्यादती हो रही है। अब ज्यादती नहीं होना चाहिए। हम लोग तो मरने को भी तैयार हैं। इस पर टीआई वाल्टर भड़क गए और पीड़ितों को आश्वासन देने की बजाय गाली गलौज पर उतारू हो गए। यहां तक की फरियाद रखने वाले परिजनों को ही अंदर बंद करने और पीटने तक की धमकी दे डाली। इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया है, जो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वाल्टर हाल ही में कार्यशैली को लेकर एसपी ने लाइन अटैच कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही इन्हें खनियांधाना की कमान सौंप दी।
वीडियो देखें…………
