HomeNews Headlinesरोचक मामला:ASP ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट,श्रीमती जी मिल जाए तो...

रोचक मामला:ASP ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट,श्रीमती जी मिल जाए तो भूलकर भी मेरा नाम मत बताना

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। जहाँ परिवहन विभाग की चेकिंग में एआरटीओ ने अपने ही एएसपी पति की सिफारिश ठुकरा दी तो एएसपी ने इस मामले को सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में साझा किया है।


क्या है मामला………….


सोमवार को एआरटीओ रिंकू शर्मा सिटी सेंटर पर कार्रवाई कर रही थीं, तभी इसी दौरान एक युवक मोबाइल होल्ड करके बोला कि मैडम लो योगेश भैया से बात कर लो। योगेश भैया यानि एएसपी योगेश्वर शर्मा ही थे लेकिन एआरटीओ ने बात करने से मना कर दिया। इस घटनाक्रम को एएसपी योगेश्वर शर्मा ने फेसबुक पर कविता के अंदाज में लिखा है जिसमें यह भी लिखा है कि यदि मिसेज शर्मा मिल जाए तो भूलकर भी मेरा नाम मत बतलाना। एएसपी ने ट्रैफिक नियमों को पालन करने की भी अपील की है।


क्या लिखा एएसपी ने…………


नत्थूलालजी का आज सुबह फोन आया और धीरे से एक जुमला सरकाया। बोले हमने गाड़ी पर लिख लिया है कि हम.. आपके भाई हैं। यदि भाभीजी गाड़ी रोकें तो आपको बचाना है। फिर भी चालान बनाएं तो आपको कटवाना है। हमने कहा क्यों सुबह सुबह मजे ले रहे हो। भाभी तो बत्ती दे रही हैं तुम भी दे रहे हो। अभी तक तो घर में ही शासन चलाती थीं,झाडू पौंछा चौका बर्तन मुझे दिखाती थीं। अबतो श्रीमती जी बाहर भी चालान काट रही हैं। जो लेता है नाम अपना, उसको जोर से डांट रही हैं। इसलिए समझा रहा हूं उस रोड पर मत जाना,यदि मिसेज शर्मा मिल जाएं तो भूलकर मेरा नाम मत बतलाना।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!