मुरैना/मध्यप्रदेश……..
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के गांव रैमजा में पिछले एक सप्ताह में दूषित पानी पीने से लगभग 8 सौ के ग्रामीण बीमार हैं।
इनकी संख्या में रोज़ाना इजाफा हो रहा है इसके बावजूद जिला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते यहां ग्रामीणों के इलाज के लिए कोई स्वास्थ्य कैम्प का इंतजाम नहीं किया गया है सिर्फ कंपाउंडर के जरिए दवा वितरण की जा रही है।
दिनोदिन बढ़ती जा रही है मरीजों की संख्या………
गांव में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जल स्त्रोत को देखें तो कुए और हैण्डपम्प के आसपास काफी गंदगी देखने को मिल रही है कुए के अंदर गहरे पाइप लाइन डालने से भी पानी गंदा आ रहा है कुए के अंदर कीड़े व गंदगी देखने को साफ देखे जा सकते हैं।
रैमजा गांव में दूषित पानी पीने से बीमारी के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार है बुखार, पेट दर्द, हाथ पैर में दर्द आदि से ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से परेशान हैं
कई बार स्वास्थ्य विभाग को सूचना के बाद भी मेडिकल टीम यहां नहीं पहुंची है सिर्फ एक कंपाउंडर है, जो ग्रामीणों को बिना किसी चैकअप के दवा वितरण कर रहा है इतने भर से कोई आराम ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।
मीडिया में खबर आने के बाद भी नही जागा
शासन-प्रशासन………
मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि स्वास्थ्य कैम्प के साथ साथ पीएचई की टीम भी वहां भेजकर उचित चिकित्सा सुविधा प्रधान की जाए ग्रामीणों को इलाज मुहैया कराया जाए लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक टीम मौके पर नही पहुंची।
