सीकर/राजस्थान……..
राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार को पुलिस गश्त के दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ है सीकर पुलिस की इस कार्यवाही में दो हथियार तस्करों के पास से 7 पिस्टल और 420 कारतूस और एक कारबाइन बरामद की गई है पुलिस गश्ती के दौरान नागा की ढाणी के पास दोनों तस्करों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
किसी बड़े गैंग को होने जा रही थी सप्लाई……….
सीकर सदर थाने के थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह सिलायच के अनुसार इस कार्यवाही में आरोपी कासली वासी चंद्रभान और नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है शुरुआती पूछताछ में हथियारों का यह जखीरा किसी बड़ी गैंग को पहुंचाया जा रहा था।
हालांकि अभी इसकी सप्लाई किस गैंग को कहां पर होनी थी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
