HomeNews Headlinesआरोपी जीजा को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला,सिपाही घायल

आरोपी जीजा को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला,सिपाही घायल

“बता दें कि आरक्षक रवि के सिर पर लाठी लगने से चोट आई है आरोपी पप्पी गुर्जर अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ था जिसे पकड़ने पुलिस टीम दबिश देने पहुची थी”



मुरैना/मध्यप्रदेश………..


नाबालिग साली को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी जीजा को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। इसमें लाठी लगने से एक आरक्षक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। 


क्या है मामला…………..



घटना जिले के सिनौधा गांव की है। यहां सोमवार को दोपहर में पुलिस पप्पी गुर्जर को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी, तभी पीछे से एक बोलेरो में भरकर आए पप्पी के परिजनों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दरअसल आरोपी पप्पी की पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद पप्पी ने अपनी नाबालिग साली को भगा ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। वो लगातार ससुराल वालों से मारपीट और धमका रहा था। ससुराल वालों ने पप्पी की शिकायत पुलिस से कर दी। पप्पी की तलाश में पुलिस पार्टी निकली तो पप्पी के गुर्गों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। गुर्गों ने हमला कर दिया पुलिस वालों को चारों तरफ से घेरकर उन पर गोलियां और लट्ठ बरसाए गए। पप्पी और उसके 7 साथियों ने घेरकर पुलिस वालों को पीटा। एक कॉन्सटेबल तो बुरी तरह घायल हो गया। अब वो अस्पताल में भर्ती है इससे पहले भी पुलिस कई बार पप्पी गुर्जर को पकड़ने के लिए जाल बिछा चुकी है, लेकिन हर बार वो खाली हाथ लौटी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!