HomeNews Headlines10 साल की मासूम रेप पीड़िता को ईधर से ऊधर घुमातें रहे...

10 साल की मासूम रेप पीड़िता को ईधर से ऊधर घुमातें रहे संवेदनहीन डॉक्टर

जबलपुर/मध्यप्रदेश………


उत्तरप्रदेश के झांसी जिले में डॉक्टरों की संवेदनहीनता का मामला शांत ही नही हुआ था कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में चिकित्सकों का अमानवीय कृत्य सामने आया है जहाँ जबलपुर के भेड़ाघाट थाना इलाके में एक 10 साल की मासूम को 14 साल के नाबालिग ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने बच्ची को चाकूओं से गोद कर मारने की कोशिश भी की लेकिन किस्मत ने बच्ची को बचा लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस बच्ची को इलाज के लिये कहीं मेडिकल कालेज अस्पताल तो कहीं एल्गिन अस्पताल लेकर भटकती रही।



एसपी ने खुद अस्पताल पहुँचकर जाना पीड़िता का हालचाल……..


एसपी शशिकांत शुक्ला एल्गिन अस्पताल पहुंचे और बच्ची का हाल चाल चिकित्सक से पूछा सारे मामले में एसपी शुक्ला मेडिकल कालेज अस्पताल प्रबंधन से खासे नाराज नजर आये उन्होंने मामले को बेहद दुखद बताते हुये मेडिकल कालेज अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने की बात कही चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता है,लेकिन जबलपुर में हुई इस घटना ने सारे पेशे को शर्मसार करके रख दिया है। सरकार बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिये कड़े कानून बना रही है तो दूसरी तरफ ऐसे चिकित्सक उसकी साख पर बट्टा लगा रहे हैं।बहरहाल एक बार फिर पीड़ित बच्ची को बिना स्ट्रेचर एल्गिन से मेडिकल कालेज अस्पताल के लिये के लिये रेफर किया गया है।

हालाकि सारा मामला जानने के बाद कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने बच्ची के परिजनों को 25  हजार रूपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है।


पीड़िता को ईधर से ऊधर घुमातें रहें चिकित्सक……….


जबलपुर के भेड़ाघाट थाना इलाके के बिनैकी गांव में मासूम से बलात्कार कर उसकी जान लेने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने जब बच्ची को इलाज के लिये मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया तो इंसानियत भूल चुके चिकित्सकों ने इलाज से इंकार कर उसे एल्गिन अस्पताल पहुंचाया। यहां भी चिकित्सकों का रवैया कुछ ऐसा ही था उन्होंने बच्ची को विक्टोरिया ले जाने के निर्देश दे दिये।

पुलिस अधिकारियों ने जब उन पर सवाल खड़े किये तो उन्होंने बच्ची को भर्ती तो कर लिया लेकिन इलाज के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की इधर बच्ची के शरीर से खून रूकने का नाम नहीं ले रहा था तो उधर इंसानियत भुला चुके एल्गिन अस्पताल के चिकित्सक उसे फिर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर करने की तैयारी में जुटे रहे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!