भोपाल/मध्यप्रदेश………
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिंदू नववर्ष पर प्रदेश के सिंहस्थ में तैनात 2790 होमगार्ड सैनिकों को नियमितीकरण करने का तोहफा दिया है,मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह अपने निवास पर निष्काम सेवा कार्यक्रम में होमगार्ड सैनिकों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से होमगार्ड सैनिक पहुंचे थे।
बता दे कि इस पर कैबिनेट मे शिवराज सरकार पहले ही मुहर लगा चुकी है।सरकार ने अस्थाई होमगार्ड सैनिकों स्थाई किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम में………
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में होमगार्ड सैनिकों का मानदेय बढ़ाने एवं भर्ती करने समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने का ऐलान किया था। जिसके बाद होमगार्ड सैनिकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया था।
होमगार्ड को नियमित करने पर हर साल 75 करोड़ का वेतन दिया जाएगा। होमगार्ड सैनिकों के कार्यक्रम में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह पुलिस महानिदेशक आर के शुक्ला, होमगार्ड डीजी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सीएम ने प्रिय भांजे बोलकर किया संबोधित……….
सीएम ने नवरात्री की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को शुभकामनाये।
मेरी खुशी का ठिकाना नही है,आज का नवरात्रि का पहला दिन है ,शक्ति की उपासना का दिन है ,मां शक्ति से कहो कि हमे मप्र की जनता की सेवा करने की शक्ति दे।
सीएम ने होमगार्ड सैनिको को भी प्रिय भान्जे का संबोधन दिया और कहा कि मुझे अपनी शादी में बुलाना, जिनकी शादी नही हुई है वो अब शादी कर ले।
75 करोड़ रुपये वेतन पर खर्च होंगे होमगार्ड सैनिको को 20 हजार 700 रुपये वेतन मिलेगा हमारी अपेक्षा है कि आप प्रदेश की मन लगाकर सेवा करेंगें।
हम होमगार्ड सैनिकों के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे, लेकिन आप भी संकल्प लें कि प्रदेश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में साल 2016 में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ में होमगार्ड सैनिकों ने ड्यूटी के दौरान बेहतर काम किया था सीएम शिवराज की अध्यक्षता में बीते हफ्ते हुई कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर मुहर पहले ही लग चुकी थी और अब रविवार को सरकार ने इसकी घोषणा कर दी।
