ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पुलिसकर्मी की दत्तक पुत्री ने खुदकुशी कर ली
बारहवीं में पढ़ने वाली मनमिंदर कौर नाम की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना झांसी रोड थाना परिसर में बने पुलिस क्वार्टर में हुई।
खुदखुशी की वजह का नही हुआ खुलासा..…….
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची फिलहाल पुलिस मामले के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है जांच अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इस वजह से अभी तक खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
क्या है घटनाक्रम……..
दरअसल, सुरेंद्र गिल ग्वालियर पुलिस महकमे में सिपाही के तौर पर तैनात हैं सुरेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार की बच्ची मनमिंदर को बरसों पहले गोद लिया था
मनमिंदर इस साल 12वीं की प्राइवेट परीक्षा दे रही थी शनिवार सुबह जब परिवार वाले गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए तब मनमिंदर झांसी रोड स्थित पुलिस आवास मे अकेली थी।
परिजन जब दोपहर में लौट के आए तो मनमिंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
