गुना/मध्यप्रदेश…………
मध्य प्रदेश के गुना में दुःखद घटना घटित हुई जहाँ एक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बीनागंज बाइपास क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पुलिसकर्मी अरविंद मीना को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी राजगढ़ जिले में पदस्थ था, जो अपने गांव हिंगोनि आया हुआ था। वह मोटरसाइकिल से बीनागंज तरफ जा रहा था तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
