रतलाम/मध्यप्रदेश………….
रतलाम जिले के बिलपांक थाना पर पदस्थ तीन आरक्षकों को एसपी गौरव तिवारी ने लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार चुनाव को लेकर एसपी गौरव तिवारी व अन्य अधिकारी मंगलवार रात जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे थे। देर रात बिलपांक टोल नाके के पास आरक्षक संजय, लाखनसिंह व अमित त्यागी दिखाई दिए। एसपी ने उनसे सवाल-जवाब किए और लाखन व अमित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी तिवारी ने बताया कि भ्रमण के दौरान टोल नाके के पास निजी कार में तीनों आरक्षक मिले थे। जबकि उनकी ड्यूटी थाना मोबाइल में थी। वे ड्रेस में भी नहीं थे। तीनों को निलंबित किया गया है।
