HomeNews Headlinesपुलिस अधिकारियों की हिटलरशाही:बीमार पत्नी के ईलाज के लिए छुट्टी न मिलने...

पुलिस अधिकारियों की हिटलरशाही:बीमार पत्नी के ईलाज के लिए छुट्टी न मिलने से,सिपाही ने इस्तीफा दिया

“बता दें की अफसरों की हिटलरशाही का ऐसा ही मामला बिहार में देखने को मिला था जहाँ अवकाश न मिलने से महिला पुलिसकर्मी की मौत के बाद पुलिसकर्मियों का जमकर आक्रोश भूटा एसपी,डीएसपी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था”



मिर्ज़ापुर/उत्तरप्रदेश………….


उत्तरप्रदेश के आला अधिकारियों की हिटलरशाही कम होने का नाम नही ले रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के मिर्ज़ापुर में देखने को मिला जहाँ एक सिपाही अपनी पत्नी के ईलाज के लिए लगातार अपने आला अफसरों से छुट्टी की दरखास लगता रहा जब लाख कोशिशों के बाद छुट्टी नही मिली तो उसने त्यागपत्र देना उचित समझा। दरअसल सिपाही दिवाली के बाद से ही अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए छुट्टी मांग रहा था लेकिन आला अफसर अभी सोचूंगा कहकर हर बार उसकी बात टाल देते।


क्या है मामला…………..



यह त्याग पत्र मिर्जापुर के एसपी के नाम लिखा गया है। मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाने में तैनात सिपाही राजबहादुर यादव छुट्टी न मिलने के कारण त्याग पत्र दे दिया है। फेसबुक पर वायरल हो रहे इस त्याग पत्र में सिपाही ने लिखा है कि उसकी पत्नी ह्दय रोग से पीड़ित हैं, उनकी दवा और इलाज वाराणसी से चल रहा है।

यही नहीं, सिपाही राजबहादुर की पत्नी के दिल में पेस मेकर लगा हुआ है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर बीच-बीच में मशीन को चेक कराना पड़ता है। लेकिन दिवाली त्योहार बीत जाने के बाद से प्रभारी निरीक्षक सिपाही की छुट्टी मंजूर नहीं कर रहे।


छुट्टी लेकर क्या करोगे इस्तीफा लायो मंजूर करा देता हूँ………….


ऐसे में जब सिपाही ने 19 नवंबर को एक बार फिर कोशिश की तो प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्या करोगे छुट्टी लेकर, अपना इस्तीफा लिखकर ले आओ अभी मंजूर करवा देता हूं। छुट्टी न मिलने की वजह से मजबूर होकर प्रभारी निरीक्षक के कहने पर सिपाही ने एसपी मिर्जापुर को इस्तीफा दे दिया। त्याग पत्र में लिखा है कि प्रभारी निरीक्षक छुट्टी मांगने पर कहते हैं कि अभी सोचूंगा इस अवकाश के लिए। ऐसे में सिपाही ने कई बार कोशिश की लेकिन प्रभारी निरीक्षक एक ही रट लगाए बैठे रहे। पत्नी की तबियत खराब होने के कारण और छुट्टी न मिलने से सिपाही उन्हें डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहा था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!