HomeNews HeadlinesCRPF ग्रुप सेंटर में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी:संदिग्ध हालात में जवान ने...

CRPF ग्रुप सेंटर में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी:संदिग्ध हालात में जवान ने पिस्टल से खुद को उड़ाया

सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में जवानों की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 25 अगस्त को इसी सेंटर में मेरठ निवासी जवान अरविंद कुमार सिंह की यहां पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। साथी सीआरपीएफ जवानों के मुताबिक पिस्टल से कई फायर की आवाज सुनकर वह परिसर की तरफ भागे। घटनास्थल पर मनजिंदर घायल अवस्था पड़ा मिला। उसे परिसर में मौजूद विभागीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



लखनऊ/उत्तरप्रदेश………….


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने शुक्रवार सुबह सरोजनीनगर स्थित ग्रुप सेंटर में खुद को गोली मार ली। उसके साथी जब तक उसको लेकर पास के अस्पताल जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।


क्या है मामला……………


पंजाब अमृतसर के रहने वाले मनजिंदर यूनिट ग्रुप सेंटर में 224 की बैरक नम्बर तीन में रहता था। सुबह फायरिंग की आवाज पर पहुंचे जवानों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने के साथ ही आनन-फानन उसे परिसर में मौजूद विभागीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वॉशरमैन मनजिंदर सिंह के गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक जवान ने साथी की पिस्टल से खुद को गोली मारी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मनजिंदर सिंह की उम्र करीब 32 वर्ष थी। उसने सीआरपीएफ कैंप में तैनात गार्ड कमांडर विजय कुमार लांबा की सर्विस नाइन एमएम पिस्टल से खुद को गोली से उड़ाया है। कमांडर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारी जनों से बात की जा रही है मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने पिस्टल को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। गार्ड मनजिंदर सिंह के सिर में गोली लगी है।

 

पुलिस जाँच में जुटी……………


पुलिस को छानबीन के दौरान घटना में प्रयुक्त पिस्टल के खोखे गार्ड रूम में पड़े मिले। मैगजीन में चार जिंदा कारतूस और एक कारतूस रायफल के चेंबर में फंसा मिला। पुलिस ने पिस्टल अलावा खोखे और जिंदा कारतूस अपने कब्जे में ले लिए हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!