आगरा/उत्तरप्रदेश………….
लूटपाट और चोरी की घटनाओं से परेशान लोग अपनी फरियाद लेकर थाने जाते हैं। लेकिन अगर थाने में ही चोरी हो जाये तो वो कहाँ जाए क्योंकि अब थानों में भी चोरियां होने लगी है। जी हां ऐसा ही अजीबो गरीब मामला उत्तरप्रदेश के आगरा में देखने को मिला जहाँ डबल लॉकर वाले शस्त्रागार में चोरी हो गयी और पुलिस को पता ही नही लगा। है न हैरानी की बात मगर यह सच है यह घटना ताज नगरी आगरा के सिकंदरा थाने में हुई। थाने के डबल लॉकर शस्त्रागार से तीन सरकारी रिवॉल्वर और 67 कारतूस चोरी हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। क्राइम ब्रांच सहित दर्जनभर टीमें चोरी गए सरकारी रिवॉल्वरों और कारतूसों की तलाश में जुट गयी हैं। पुलिस अफसर को शंका है कि इसमें थाने के ही किसी पुलिसकर्मी का है। सिकंदरा थाने में डबल लॉकर वाला शस्त्रागार है इसमें थाने के असलाह दो लॉक में बंद रहते हैं।
क्या है मामला…………….
इंस्पेक्टर सिकंदरा अजय कौशल ने गुरुवार शाम एएसपी अभिषेक को शस्त्रागार से असलाह चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस लाइन से अस्त्रकार को गिनती के लिए बुलाया गया। उन्होंने शस्त्रागार में रखे असलहों की गिनती की तो तीन रिवॉल्वर और 67 कारतूस कम निकले। थाने से इतनी संख्या में असलाह और कारतूस चोरी का यह पहला मामला है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची है।
आज शुक्रवार को सुबह दस बजे एसएसपी अमित पाठक अन्य पुलिस अफसरों के साथ सिकंदरा थाने पहुंचे और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इसके बाद थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों और होमगार्ड से अधिकारियों ने पूछताछ की। क्राइम ब्रांच सहित शहर के तकरीबन सभी थानेदारों को असलाहों की तलाश में लगा दिया गया है। थाने में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मगर जांच में सामने आया कि वे सब बंद हैं। ये सीसीटीवी कैमरे कब से बंद हैं ? इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं इसलिए इनसे कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि थाने के शस्त्रागार से रिवॉल्वर और कारतूस चोरी हुए हैं। एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है इस मामले में मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
