ग्वालियर/मध्यप्रदेश………….
प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। पुलिस चारों और अपनी सक्रियता बनाये हुए हैं फिर भी कुछ भू-माफियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर का है जहाँ गोले के मंदिर की नारायण विहार कॉलोनी में सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने का विरोध महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पहुंचे करीब 50 बदमाशों ने 30 मिनट तक फायरिंग की। इस दौरान 30 से अधिक गोलियां चलाए जाने की सूचना मिली है। हालांकि अधिकांश गोलियां दीवारों पर लगी हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जाता है कि दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं।
वीडियो देखें………..
