HomeNews Headlinesप्रेम की पाठशाला:सरकारी स्कूल के क्लास रूम में लिप-लॉक करते टीचर्स,जाँच के...

प्रेम की पाठशाला:सरकारी स्कूल के क्लास रूम में लिप-लॉक करते टीचर्स,जाँच के आदेश

“वायरल वीडियो को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा मंत्री से शिकायत की गई है वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है”



दाहोद/गुजरात………….


गुजरात के एक स्कूल में टीचरों के क्लासरूम के अंदर किस करने और गले मिलने का विडियो सामने आया है जिसके बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 


क्या है मामला………….


बताया गया है कि भामन गांव के प्राइमरी स्कूल के एक क्लास में यह विडियो बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने टीचरों के नाम तो बताए हैं लेकिन विडियो में चेहरे साफ न दिखने की वजह से उनकी पहचान साबित नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि क्लास में फोन छिपाकर रखा गया था, जिससे यह विडियो बना है। तालुका प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर से जिला शिक्षा अधिकारी एनजी व्यास ने जांच कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। व्यास ने बताया कि स्थानीय लोगों ने विडियो देकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!