HomeNews Headlinesक्राइम ब्रांच AT WORK:वाहन चोर गैंग के 3 सदस्यों को चोरी की...

क्राइम ब्रांच AT WORK:वाहन चोर गैंग के 3 सदस्यों को चोरी की 14 बाइक सहित दबोचा

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 3 लाख 50 हज़ार कीमत की 14 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।


क्या है मामला………….


पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक आपाचे मोटरसाइकिल बेचने के लिए एजी ऑफिस पुल के पास खड़े हैं। उन्होंने तत्काल क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया और मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकडे गए युवक हरिओम माहौर, जितेन्द्र जाट और लोकेन्द्र (लकी) रजक ने पूछताछ में में बताया कि वे चोरी करने के बाद गाड़ियाँ घर में रख देते थे फिर 5 से 7 हजार में बेच देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जिनकी कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। चोरों ने बताया कि इन्होने जनकगंज , विश्वविद्यालय, इंदरगंज और मुरार से वाहन चोरी किये हैं। हरिओम गिरोह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है पुलिस चोरों से सख्ती से पूछ ताछ कर रही है। उसे आशंका है कि इनके गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!