ग्वालियर/मध्यप्रदेश………..
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सब इंस्पेक्टर ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला……….
जानकारी के अनुसार,ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में चौराहे के पास गुरुवार सुबह सब इंस्पेक्टर एसडी मिश्रा (शिवदत्त मिश्रा) का संदिग्ध हालत में शव मिला। घटना के पास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
बता दें कि सब इंस्पेक्टर एसडी मिश्रा मुरैना जिले के अंबाह थाने में पदस्थ थे। सब इंस्पेक्टर का घर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में है। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर आए थे। एसडी मिश्रा बुधवार शाम को अंबाह वापस लौट रहे थे। ग्वालियर से अंबाह बस पकड़ने के लिए उनके बेटे ने उनको पुरानी छावनी चौराहे पर छोड़ा था जहां से उन्हें बस पकड़नी थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस………
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर एसडी मिश्रा के शव के पास से सल्फास के पाउच और सुसाइड नोट मिला है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर एसडी मिश्रा ने सुसाइड किया है।
विनम्र श्रद्धांजलि……….
No1police.com की समस्त टीम शिवदत्त मिश्रा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। एवं ईश्वर से प्रार्थना करता है दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
एवं शासन से माँग करता है दिवंगत सबइंस्पेक्टर के परिवार की हर संभव मदद करे।
