ग्वालियर/मध्यप्रदेश……….
शहर में आज दोपहर 2 बजे के करीब फूलबाग चौराहा से महज कुछ दूरी पर स्थित खेड़ापति कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के पास पेट्रोल पंप के पीछे स्थिति मॉर्डन कार टेरिस वर्कशॉप में गैराज में खड़ी कारों में आग लग गयी जिसमें लगभग 5 गाड़ियां जलकर नष्ट हो गयी है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड़ गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की कार के पास किसी जलती हुई बीड़ी फेंक दी जिससे पेट्रोल गाड़ी ने आग पकड़ ली आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी, फायर ब्रिगेेड कर्मचारियोंको आग बुझाने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका है। जिसमें लगभग 5 गाड़ियां जल कर नष्ट हो गयी है।
वीडियो देखें……….
