ग्वालियर लौटते वक्त सागर के मालथौन के पास डेढ़ दर्जन लुटेरों ने किया हमला। सभी घायल वकील ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती।
घटना के विरोध में आज वकीलों ने की हड़ताल। कल हो सकती है प्रदेशव्यापी हड़ताल।
भिंड/मध्यप्रदेश………
डकैतों और लुटेरों का आतंक किस तरह मध्यप्रदेश में हावी है कि लुटेरों ने वकीलों को भी नही बक्शा मामला उस समय का है जब वकीलों का एक पैनल जबलपुर जा रहा था। ग्वालियर और भिंड से जबलपुर जा रहे वकीलों को लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरों ने वारदात को हाइवे पर उस वक्त अंजाम दिया जब ग्वालियर और भिंड के कुछ वरिष्ठ वकील स्टेट बार की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए जबलपुर जा रहे थे।
क्या है मामला……..
रात को 11 बजे झाँसी-सागर हाइवे पर मालथौन थानांतर्गत बदमाशों ने इनको कार में रांपी लगाकर कार के पहिये को बर्स्ट कर लूट लिया। इस दौरान वकीलों से लुटेरों ने मारपीट भी की जिससे वह घायल हो गए। घायल वकीलों को ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लूटपाट के शिकार होने वाले वकीलों में ग्वालियर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, राजीव शर्मा, भिंड से बार के पूर्व अध्यक्ष रज्जन सिंह, सचिव विनीत मिश्रा और वकील विक्रम सिंह चौहान है।
घटना में घायल वकील…….

