पार्षद सीमा का कहना है कि उनके वार्ड बीते चार साल से सीवर की समस्या बनी हुई है नाराज पार्षद और स्थानीय लोगों का कहना है कि निगमायुक्त विनोद शर्मा उनके इलाकों में काम नहीं होने दे रहे हैं धरने पर बैठी पार्षद का कहना है कि या तो उनकी समस्या हल की जाए या फिर उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए
ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..
चुनावी साल होने के चलते भाजपा पार्षदों की नाराजगी को आला नेताओं ने गंभीरता से लिया। ग्वालियर नगर निगम की भाजपा की पार्षद अनीता शर्मा के इस्तीफे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, वहीं अपने इलाके में काम न होने से नाराज़ भाजपा की एक और महिला पार्षद ने इस्तीफे की धमकी दी है। सीवर की समस्या को लेकर बीजेपी की पार्षद सीमा राठौर निगम आयुक्त के बंगले पर धरने पर बैठ गईं। भाजपा पार्षद सीमा धरने पर बैठने और इस्तीफे की धमकी से बीजेपी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साडा अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्षद सीमा राठौर को मानना के कवायद शुरु की। बीजेपी के आला नेताओं ने पार्षद के इलाकों में सात दिन के अंदर काम करवाने का भरोसा दिलाया।
नगर निगम पर भाजपा का कब्जा फिर भी सत्तापक्ष के पार्षद परेशान……..
ग्वालियर में नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है, बावजूद इसके भाजपा के पार्षद अपने इलाके की समस्या हल नहीं करवा पा रहे हैं। अफसर सत्ता पक्ष के पार्षदों के काम नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि तीन दिन पहले भाजपा की ही पार्षद अनीता शर्मा ने अफसरों की मनमानी और उपेक्षा के चलते पार्षद पद इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब वार्ड 8 से भाजपा पार्षद सीमा राठौर की नाराजगी सामने आई है। अपने इलाके में सीवर की समस्या हल न होने से दुखी पार्षद सीमा राठौर ने शनिवार को निगमायुक्त विनोद शर्मा के बंगले के बाहर धरना शुरु कर दिया है।
पार्षद द्वारा पेश किया गया इस्तीफा……..

