HomeNews Headlinesपैट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस महँगी,LPG सिलेंडर पर 48 रुपये बढ़ाए

पैट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस महँगी,LPG सिलेंडर पर 48 रुपये बढ़ाए

नई दिल्ली……..


अब से एलपीजी के दाम आम लोगों की जेब खाली कर सकते हैं। बिना सब्‍सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में 48 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की गई है जबकि सब्‍सिडी वाले एलपीजी में 2 रुपये 34 पैसे की बढ़ोत्‍तरी की गई है। यही नहीं कॉमर्शियल सिलेंडर पर लगभग 77 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की गई है।


नॉन सब्सिडी सिलेंडर…….


नॉन सब्‍सिडी सिलेंडर के दाम को देखें तो दिल्‍ली में इसकी कीमत 698.50 रुपये हो गई है जबकि 31 मई को इसकी कीमत 650.50 रुपये थी। कोलकाता में 723.50 रुपये, मुंबई में 671.50 रुपये जबकि चेन्‍नई में 712.50 रुपये में नॉन सब्‍सिडी वाले सिलेंडर बेचे जा रहे हैं।


सब्सिडी सिलेंडर……..


एलपीजी के दाम में बढ़ोत्‍तरी की बात करें तो दिल्‍ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 493.35 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि 31 मई को दिल्‍ली में इसकी कीमत 491.21 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में 496.65 रुपये, मुंबई में 491.31 रुपये और चेन्‍नई में 481.84 रुपये में सिलेंडर बेचा जा रहा है।


कॉमर्शियल सिलेंडर……..


कॉमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो दिल्‍ली में इसकी कीमत 1244 रुपये हो गई है जबकि 31 मई को यह 1167.50 रुपये में बेचा गया था। कोलकाता में 1291रुपये, मुंबई में 1196 रुपये जबकि चेन्‍नई में 1334 रुपये में कॉमर्शियल सिलेंडर बेचा जा रहा है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!