HomeNews Headlinesमप्र के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले पर बनेगी फिल्म,इमरान हाशमी होंगे मुख्य भूमिका...

मप्र के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले पर बनेगी फिल्म,इमरान हाशमी होंगे मुख्य भूमिका में

“मध्यप्रदेश का व्यापम घोटाला तो आप सभी ने सुना होगा लेकिन अब ये घोटाला रूपहले पर्दे पर आ रहा है जी देश के सबसे बडे भरती घोटाले यानि की व्यापम घोटाले को लेकर अब एक फिल्म बनने जा रही है”



भोपाल/मध्यप्रदेश…….


मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले पर फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम है 'चीट इंडिया' और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी होंगे।

सूत्रो के मुताबिक फिल्म निर्माता सौमिक सेन की आने वाली फिल्म चीट इंडिया में मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले की झलक होगी। इसकी सक्रप्टि तैयार हो चुकी है। फिल्म में मुख्य किरदार जाने-माने सुपर स्टार इमरान हाशमी होगें, जोकि फिल्म मे नकल या शिक्षा माफिया के किरदार में दिखाई देंगे।


फिल्म की शूटिगं जुलाई में शुरू होगी। इसके लिए 30 करोड से कम का बजट रखा गया है। पहले इसे छत्तीसगढ में सूट किया जाना था लेकिन अब नबावो के शहर लखनऊ में इसकी शूटिगं होगी। इमरान हाशमी ने ट्विट करके बताया है कि अगले साल 25 जनवरी को ये रीलिज होगी। मध्यप्रदेश में व्यापम के विह्लिस ब्लोअर और पीडित छात्रों को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में भारत के एजुकेशन सिस्टम को खोखला करने वाली सारी खामियों के बारे में बताया जाएगा। खासतौर पर उन स्कैम पर इसकी पूरी कहानी गढ़ी गई है, जिन्होंने एजुकेशन सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे। इसमें सिर्फ व्यापमं घोटाला ही नहीं, बाकी राज्यों में हुए घोटालों की कहानी भी दिखाई जाएगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!