HomeNews Headlinesदुःखद:CRPF के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी,फिर खुद को भी...

दुःखद:CRPF के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी,फिर खुद को भी उड़ाया,दोनों की मौत

नई दिल्ली………….

राजधानी दिल्ली (Delhi) के लोधी स्टेट इलाके (Lodhi Estate) स्थित बंगला नंबर 61 में हुई फायरिंग में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दो जवानों की मौत हो गई। बंगला केंद्रीय गृह मंत्रालय को अलॉटेड है। दोनों जवान यहीं रहते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच कहासुनी की क्या वजह थी। पुलिस मामले में पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है और जानकारी जुटाने में लगी है।

क्या है पूरा मामला…………….

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात दोनों जवानों के बीच बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद CRPF के एक सब-इंस्पेक्टर ने एक CRPF इंस्पेक्टर को गोली मार दी। सब इंस्पेक्टर ने गोली उस वक्त मारी जब इंस्पेक्टर अपने में अपने कमरे में खाना खा रहे थे। उसके बाद बंगले के एंट्रेंस गेट के पास बने गार्ड रूम के नजदीक जाकर खुद को गोली मार ली। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई।
यह मामला 61 लोधी स्टेट का है लोधी स्टेट के मकान संख्या 61 में शुक्रवार देर CRPF के सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह और इंस्पेक्टर दशरथ सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि करनैल सिंह ने दशरथ सिंह पर गोली चला दी। सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और इंस्पेक्टर दशरथ सिंह हरियाणा का रहने वाला है। दशरथ सिंह पर गोली चलाने के बाद करनैल सिंह ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को दोनों CRPF जवानों का शव खून से लथपथ मिला और उनकी मौत हो चुकी थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!