“शेखर लोधी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी वो हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था”
भोपाल/मध्यप्रदेश………….
मध्यप्रदेश पुलिस ने हत्या समेत 20 मामलों में वॉन्टेड शेखर लोधी को भोपाल में एनकाउंटर के बाद जिंदा पकड़ लिया। 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश लोधी रातीबड़ इलाके में छिपा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में लोधी के पैर में गोली लग गई और वह पकड़ा गया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी हत्या के एक मामले में 2019 से फरार चल रहा था।
टीआई सुदेश तिवारी ने पुलिस जवान आलोक तिवारी और युवराज सिंह के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया यह बदमाश छोला इलाके का रहने वाला है। हत्या के मामले में फरार था पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
राजधानी भोपाल में बुधवार पुलिस और वॉन्टेड अपराधी शेखर लोधी के बीच एनकाउंटर हो गया। राजधानी भोपाल में पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में बदमाश शेखर लोधी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है बदमाश को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला………….
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस और बदमाश के बीच रातीबड़ इलाके में यह मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली थी कि कुख्यात बदमाश शेखर लोधी रातीबड़ इलाके में छुपा हुआ है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ उसे पकड़ने पहुंच गयी सूचना सही थी। शेखर लोधी मौके पर पुलिस को दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली बदमाश शेखर लोधी के पैर में लगी और वो घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसके बाद उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए फौरन अस्पताल लेकर रवाना हो गयी।
गृहमंत्री ने किया ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा………….
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से अपराधियों की पुलिस द्वारा धरपकड़ की जा रही है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘मध्यप्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, हमारी सरकार अपराधमुक्त प्रदेश के लिए अभियान चला रही है। शेखर लोधी नाम के एक हत्या के आरोपी को भी दबोचा गया है। कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई थी, अब इसे दुरुस्त कर रहे हैं।’
मध्यप्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, हमारी सरकार अपराधमुक्त प्रदेश के लिए अभियान चला रही है। शेखर लोधी नाम के एक हत्या के आरोपी को भी दबोचा गया है। कांग्रेस @INCMP की सरकार के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई थी, अब इसे दुरुस्त कर रहे हैं। pic.twitter.com/LVsbbaQOPP
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 22, 2020