HomeNews HeadlinesVIDEO:सब इंस्पेक्टर नाबालिग नौकरानी के साथ मुँह काला करते होटल से गिरफ्तार

VIDEO:सब इंस्पेक्टर नाबालिग नौकरानी के साथ मुँह काला करते होटल से गिरफ्तार

उज्जैन/मध्यप्रदेश…….

मध्यप्रदेश के उज्जैन में आबकारी विभाग का उपनिरीक्षक को सीएसपी नीलगंगा की टीम ने एक होटल से किशोरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने पंकज जैन आबकारी उपनिरीक्षक के खिलाफ आवेदन दिया था, जिसमें किशोरी ने लिखा था कि मैं पंकज जैन के घर सफाई व अन्य काम करती हूं। पंकज जैन पिछले 11 माह से दैहिक शोषण कर रहा है और उसने अश्लील वीडियो भी मोबाइल से बनाये हैं। पंकज आये दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग होटलों में ले जाकर दैहिक शोषण करता है।

क्या है पूरा मामला……………..

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सीएसपी द्वारा शिकायती आवेदन की जांच के बाद महाकाल, नीलगंगा थाने के पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। सुबह पंकज किशोरी को लेकर इंदौर रोड़ स्थित मधुबन होटल में पहुंचा जहां से उसे पुलिस ने किशोरी के साथ पकड़ा और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पंकज सुबह किशोरी को लेकर मधुबन होटल पहुंचने वाला था इसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी थी। पुलिस ने दो जवानों को सिविल ड्रेस में पहले से होटल पहुंचा दिया और जैसे ही पंकज जैन होटल के कमरे में पहुंचा तो अन्य अधिकारी भी होटल आ गये। होटल का रजिस्टर चैक किया तो उसमें पंकज जैन को कमरा देने की इंट्री तक नहीं थी, लेकिन पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके कमरे में होने की पुष्टि की और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो पंकज अपनी अवयस्क नौकरानी के साथ कमरे में मिला।

वीडियो देखें……………

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!