HomeNews Headlinesथाने के चक्कर काट रही परेशान महिला ने,थाने के बाहर जहर खाया,गंभीर...

थाने के चक्कर काट रही परेशान महिला ने,थाने के बाहर जहर खाया,गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

भितरवार/ग्वालियर/मप्र…………


बेलगढ़ा थाने में अपनी शिकायत लेकर घूम रही एक महिला की थाने वालो ने नही सुनी तो उसने थाने के बाहर आकर जहर खा लिया। महिला के जहर खाते ही थाने पदस्थ जवानों ने उसे सामुदायिक अस्पताल भितरवार में भर्ती करा दिया। लेकिन महिला की हालत बिगड़ते ही उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गीता मोगिया उम्र 36 वर्ष निवासी प्रिंस कॉलोनी कैंट गुना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र में रहती है। दो दिनों से वह अपनी किसी समस्या के चलते थाने में चक्कर लगा रही थी। लेकिन थाने में कोई सुनवाई न होने के कारण आज महिला ने जहर खा लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!