HomeNews Headlinesहेड कांस्टेबल की हत्या में बड़ा खुलासा,प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने...

हेड कांस्टेबल की हत्या में बड़ा खुलासा,प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा था मौत के घाट

बता दें कि 32 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक बलवीर की दो शादी पूर्व में हो चुकी थी जिसमें पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी जबकि दूसरी की हादसे में मौत हुई थी। बलवीर ने 2003 में रेखा से शादी की उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।



उज्जैन/मध्यप्रदेश…………


उज्जैन के थाना माधवनगर अंतर्गत 32 वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह चौहान की बीमा की 40 लाख की राशि के लिए पत्नी रेखा ने अपने उमरिया जिले में रहने वाले प्रेमी CRPF के आरक्षक रवि कुमार जो जगदलपुर में तैनात है के साथ मिलकर हत्या की थी। शुक्रवार को सुबह प्रधान आरक्षक घर की छत पर मृत मिला था। पत्नी ने कहा था कैसे मौत हुई पता नहीं, लेकिन पीएम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूट कर सांस रुकने से मौत पाई गई थी। हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हत्या में साथ देने वाला साथी रवि फरार है। एसपी उज्जैन ने पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।


क्या था पूरा मामला…………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार,शुक्रवार की सुबह उज्जैन के 32 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह पिता चंद्रपाल उम्र 54 वर्ष की लाश पुलिस को घर की छत पर मिली थी। पत्नी रेखा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रात में आकर छत पर सोने चले गए थे, कैसे मौत हुई उसे नहीं पता। लेकिन पुलिस को पहली जांच में ही मामला संदिग्ध लग रहा था और जब पीएम रिपोर्ट आई तो उसमें गले की हड्डी टूट कर श्वास नली रुकने से मौत होना पाया गया। जांच में पुलिस को जानकारी लगी कि मृतक प्रधान आरक्षक की पत्नी रेखा से आए दिन उनका विवाद होता रहता था। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्त पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि रेखा ने अपने प्रेमी शहडोल निवासी सीआरपीएफ जवान रवि के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छत पर ले जाकर सोने कि स्थिति में रख दिया।


40 लाख की बीमा राशि के लिए हत्या को अंजाम दिया………….


मृतक प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह


मृतक बलवीर सिंह की पत्नी रेखा और प्रेमी रवि ने 40 लाख रुपए का बीमा बलवीर सिंह का करवाया था। जिसकी प्रीमियम रवि और आरोपी रेखा ने भरी थी। मौत के बाद यह बीमा राशि मृतक की पत्नी रेखा को ही मिलना थी राशि मिलने के बाद दोनों 20-20 लाख रुपए रखने वाले थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी पत्नी रेखा को गिरफ्तार किया है। जबकि शहडोल निवासी सीआरपीएफ का जवान रवि अभी फरार है। इस अंधे कत्ल के खुलासे पर जांच टीम को ₹25 हजार रुपए का इनाम एसपी द्वारा दिया जाएगा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!