HomeNews Headlinesपुलिस का दर्द:भारत बंद के बाद शांति व्यवस्था में तैनात 2500 जवानों...

पुलिस का दर्द:भारत बंद के बाद शांति व्यवस्था में तैनात 2500 जवानों को परोसा घटिया भोजन,कईयों की बिगड़ी तबियत

भोजन पर लाखों रुपए रोजाना खर्च पर दो जून की रोटी भी ढंग से न दे सकी सरकार जाँच का बिषय तो है ही साथ ही इन विषम परिस्थितियों में बेहतर से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद सम्भव है क्या ????? 


ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..


भारत बंद के दौरान 2 अप्रैल को शहर में उपद्रव होने के बाद शांति के लिए पुलिस के 2500 जवान यहां रातदिन तैनात रहे परंतु सरकार उन्हे पोषण आहार तक नहीं दे पाई। जवानों को हर रोज ठंडी कड़क पूड़ी और घटिया सी सब्जी खाने के लिए भेजी जा रही है।

ज्यादातर पुलिस कर्मचारी सरकारी पैकेट्स को गरीबों में बांट रहे हैं एवं 2 वक्त का भोजन अपनी जेब से खर्च करके कर रहे हैं। कुछ सरकारी पैकेट खा रहे हैं तो उनके पेट खराब हो गए हैं।

अंबेडकर जयंती पर 2 जवानों को उल्टियां भी हुईं। 

पुलिसकर्मियों ने बताया, बीच में दो दिन दाल, रोटी मिली। फिर से पूड़ी, सब्जी मिलने लगी।

गर्मी में रोज पूड़ी खाने से हाजमा खराब हो रहा है।

रोज 2.50 लाख का खाना पुलिसकर्मियों के लिए तैयार हो रहा है। रोज 6 हजार पैकेट बन रहे हैं।

एक ठेकेदार बीच में ही काम छोड़ गया, क्योंकि पूरा काम उधारी पर हो रहा है। ठेकेदार को पेमेंट 20 अप्रैल के बाद ही हो सकेगा। अब दूसरे ठेकेदार से खाना बनवाया जा रहा है।


खुद के पैसों से खा रहे हैं खाना……..


दोपहर करीब 1 बजे खाने के पैकेट पहुंचे। पैकेट में पूड़ी और आलू की सब्जी थी। इन लोगों ने पैकेट तो ले लिए लेकिन मोहल्ले के बच्चों में बांट दिए, क्योंकि पूड़ी ही खा रहे थे। चमड़ा पार्क के पास आंबेडकर प्रतिमा की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों ने खाने के पैकेट नहीं खाेले।

उनका कहना था कि पूड़ी कठोर हैं।

चबाने तक में दिक्कत हो रही है। सब्जी तक नहीं बदली गई।

इस वजह से बाहर से खाना मंगवाना मजबूरी है।

यह स्थित अन्य जगह भी देखने को मिली।


घटिया भोजन से जवानों को उल्टियां हुई…….


भारत बंद के दौरान ग्वालियर में हुई हिंसा के बाद सागर, उज्जैन पीटीएस, एसटीएफ, आरएएफ, एसएएफ, क्यूआरटी, तिघरा पीटीएस से बल ग्वालियर में तैनात किया गया है। 3 अप्रैल से ही यह लोग शहर में तैनात हैं। सिर्फ इंदौर पीटीएस का बल वापस गया है।

शनिवार को आंबेडकर जयंती पर भी शहर में 2500 पुलिसकर्मी तैनात थे। कबीर नगर में स्थित कबीर पार्क और चमड़ा पार्क के पास डॉ.आंबेडकर की दो प्रतिमाएं लगी हुई हैं। इनकी सुरक्षा में पीटीएस सागर से आए बल को लगाया है। कबीर पार्क स्थित प्रतिमा की सुरक्षा में लगे 2 पुलिसकर्मियों को उल्टी हो गई।

यहां एक दर्जन पुलिसकर्मी तैनात थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!