HomeNews Headlinesसनकी दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से हेड कांस्टेबल को गोली मारकर मौत...

सनकी दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से हेड कांस्टेबल को गोली मारकर मौत के घाट उतारा,गिरफ्तार

फतेहपुर/उत्तरप्रदेश…….


उत्तरप्रदेश के एक सनकी दारोगा ने कल देर रात अपनी वर्दी को दागदार कर दिया फतेहपुर में चौकी इंचार्ज दारोगा ने चौकी के अंदर किसी बात पर नाराज होकर कांस्टेबल पर फायर ठोक दिया कांस्टेबल की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने फरार दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य वारदात की सूचना मिलते ही जिले के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।

फतेहपुर में कल देर रात विजयीपुर चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सिंह सेंगर ने चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार तिवारी की अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।


क्या है मामला…….


दारोगा लक्ष्मीकांत सिंह सेंगर फतेहपुर में किशनपुर थाने की विजयीपुर चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात है।

चौकी में दुर्गेश कुमार तिवारी हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। विवाद इनता बढ़ गया कि चौकी इंचार्ज ने सर्विस रिवाल्वर से हेड कांस्टेबल को गोली मार दी। सिपाही को गोली लगते ही चौकी में अफरा-तफरी मच गई

वहां पर साथी सिपाही किशनपुर एसओ व अफसरों को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सिपाही दुर्गेश कुमार तिवारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। एएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने किसी बात को लेकर सिपाही को गोली मार दी। यह अभी स्पष्ट नहीं है।

आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


मृत हेड कांस्टेबल…….

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!