HomeNews Headlinesखुलासा:महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति का हत्यारा निकला बैच मेट दरोगा,हत्या के बाद...

खुलासा:महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति का हत्यारा निकला बैच मेट दरोगा,हत्या के बाद सुसाइड की

नई दिल्ली……..………


दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात को अपनी सहयोगी महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद हरियाणा के सोनीपत में सुसाइड करने वाले सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी को लेकर अहम खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि दीपांशु राठी अपनी सहयोगी महिला SI प्रीति अहलावत से शादी करना चाहता था। वहीं, प्रीति अहलावत उससे शादी नहीं करना चाहती थी। 


बैच मेट निकला हत्यारोपित…………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार,दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्यारोपित दीपांशु राठी महिला एसआइ प्रीति अहलावत का बैचमेट था। ऐसे में वह एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। जांच में जुटी पुलिस को यह भी पता चला है कि दीपांशु राठी प्रीति से शादी करना चाहता था। प्रीति के शादी से इनकार करने पर वह इस कदर नाराज हुआ कि पहले तो उसने शुक्रवार को प्रीति की गोली मार कर हत्या कर दी फिर सोनीपत में अपने घर जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी गाड़ी और शव दोनों बरामद कर लिया है।


क्या था मामला……………..


बता दें कि शुक्रवार रात को दीपांशु राठी ने महिला एसआइ प्रीति अहलावत को रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास गोली मार मार दी थी। इसके बाद दीपांशु ने हरियाणा के सोनीपत में जाकर सुसाइड कर लिया। महिला पुलिसकर्मी प्रीति राठी फिलहाल दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में तैनात थी। वारदात के दौरान वह ड्यूटी खत्म कर रोहिणी में अपने घर लौट रही थी। इस बीच रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास एसआइ दीपांशु राठी ने हत्या कर दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक युवक उसमें नजर आया। वह अकेला और पैदल था। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में ही थी कि सुबह होते-होते सारा सीन बदल गया। सोनीपत जिले के गन्नौर इलाके में गाड़ी से शव मिला। इसकी पहचान दिल्ली पुलिस कीएसआई दीपांशु के रूप में हुई। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि दीपांशु ने पहले सब इंस्पेक्टर प्रीति की हत्या की, इसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।


गोली लगने के बाद महिला एसआई का शव

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!