HomeNews Headlinesक्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी,6 पिस्टल जिंदा कारतूस के साथ 3...

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी,6 पिस्टल जिंदा कारतूस के साथ 3 हथियार तस्करों को धर दबोचा

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने 3 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन हथियार तस्करों के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 


क्या है पूरा मामला…………..


जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस को खरगोन जिले के मुखबिर से खबर मिली थी कि 2 युवक अवैध हथियार बेचने के लिए ग्वालियर आ रहे हैं। नाकेबंदी करने के बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी राजेश सोलंकी और सुरेश तोमर खरगोन के रहने वाले है, वहीं तीसरा आरोपी राम अवतार धाकड मुरैना जिले का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे खंडवा और खरगोन से अवैध हथियार लाते थे। फिर इन हथियारों को वे ग्वालियर, मुरैना, भिंड और इटावा में कम दामों पर बेच दिया करते थे। मुख्य आरोपी मुरैना जिले का रहने वाला राम अवतार ही राजेश और सुरेश से अवैध हथियार की डीलिंग करता था। राम अवतार के खिलाफ मुरैना में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।


मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी…………



इस बारे में ग्वालियर के प्रभारी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि उन्हें खरगोन से सूचना मिली थी कि हथियारों का कंसाइनमेंट आने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस सूचना के आधार पर अपने मुखबिर की मदद मिली दो दिन पहले खरगोन से चले हथियार तस्करी के दो आरोपी राजेश सोलंकी और सुरेश तोमर का मुरैना के रहने वाले राम अवतार धाकड़ से डील होने वाला था। कल रविवार को जब ये अटल द्वार के पास डील कर रहे थे तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि 32 बोर के 6 पिस्टल मिलने के साथ ही 10 जिंदा राउंड भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि ये हथियार कहां से बनाकर लाते हैं और कहा सप्लाई करते हैं इसकी विवेचना के लिए पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!