बता दें कि यह कार्रवाई डीजी एसीबी डॉ. आलोक त्रिपाठी के निर्देशन में चुरु एसीबी की टीम ने की। डीजी त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ASI योगेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल विकास व कांस्टेबल राजेश कुमार है। इसके अलावा दो प्राइवेट व्यक्ति है। रिश्वत की यह रकम एक मुकदमे में पकड़े गए युवक को छोड़ने की एवज में मांगी गई थी।
चुरु/राजस्थान/दिल्ली………..
जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक एएसआई, हेडकांस्टेबल व कांस्टेबल और दो दलालों को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों पुलिसकर्मी दिल्ली के लाहौरी गेट थाने में पदस्थापित है।
क्या है पूरा मामला………….
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के लाहौरी गेट पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ 91 लाखों रुपए की चोरी का एक मुकदमा दर्ज था। जिसमें ये तीनों पुलिसकर्मी अनुसंधान करने दिल्ली से चूरू आए थे। उन्होंने राशिद नाम के एक युवक व अन्य लोगों को पकड़ लिया। उन्हें जबरन चूरू की एक होटल में ले गए। जहां जमकर मारपीट की। इसके बाद एसआई योगेंद्र पाल ने राशिद व अन्य को छोड़ने के नाम पर 5 लाख रूपये की रिश्वत मांगी। तब परिवादी व उसके परिजनों ने एसीबी में शिकायत दी। इसके बाद तत्काल ट्रेप रचा गया। इसके बाद परिवादी रिश्वत की रकम लेकर पहुंचे। जहां एसीबी की टीम ने तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों और उनके दो दलालों को पकड़ लिया।
