HomeNews Headlinesरंगबाज थानाध्यक्ष महिला सिपाहियों से बनाना चाहता है अवैध संबंध,कमरे में गुसकर...

रंगबाज थानाध्यक्ष महिला सिपाहियों से बनाना चाहता है अवैध संबंध,कमरे में गुसकर करता है मारपीट

बता दें कि लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान महिला कांस्टेबल पूजा, पूनम और सरिता यादव ने एक बार फिर शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित कांस्टेबलों की मांग है कि अधिकारी मामले में तुरंत संज्ञान लें और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें।



बदायूं/उत्तरप्रदेश………..


कुछ ऐसे चरित्रहीन लोगों की वजह से विभाग का नाम बदनाम होता है। और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है। जब महिलाएं अपने ही विभाग में सुरक्षित नही आमजनता फिर इनसे क्या आशा करें ????

क्योंकि यूपी के एक दरोगा ने विभाग की छवि को धूमिल करने का कार्य किया है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला सिपाहियों के उत्पीड़न का है जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर इन महिला सिपाहियों ने अपना दर्द बयां किया है। महिला सिपाहियों का कहना है कि थानाध्यक्ष और एक कांस्टेबल मिलकर उनका शोषण कर रहे हैं।


क्या है मामला…………



महिला सिपाहियों ने वीडियो में बताया है कि थाना कादर चौक जिला बदायूं के थानाध्यक्ष हरिभान सिंह और कांस्टेबल सुजीत सिंह मिलकर उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला सिपाहियों का आरोप है कि ये दोनों लगातार उनपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं।

आरोप है कि थानाध्यक्ष हरिभान सिंह और कांस्टेबल सुजीत सिंह इन महिला सिपाहियों पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते हैं और उनके साथ छेड़खानी जैसी हरकते भी करते हैं। यही नहीं, इन महिला सिपाहियों के रूम पर जाकर भी उनके साथ मारपीट की जाती है। इन महिला सिपाहियों ने वीडियो में बताया है कि इस संबंध में सीओ और पुलिस अधीक्षक महोदय को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन थानाध्यक्ष हरिभान सिंह की राजनैतिक पहुंच होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!