मुरैना/मध्यप्रदेश……..
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के CRPF जवान की खबर No1police.com पर प्रमुखता से दिखाए जाने का बड़ा असर हुआ है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
ग्वालियर के मुरैना के सीआरपीएफ जवान मनोज तोमर के मामले में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने एसडीएम को जवान के गांव जाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, इस खबर को जिला अधिकारी भास्कर लाक्षाकार तक पहुंचाने के बाद जिला अधिकारी ने एसडीएम अम्बाह आर एस बाकना को जवान के गांव जाने के दिये निर्देश दिए हैं।
जिला अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और राज्य प्रशासन हर सम्भव मदद करेगी और जवान का इलाज कराएगी
क्या है मामला……..
बता दें कि 2014 में छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ़ के जवान मनोज सिंह तोमर पिछले चार साल से अपनी आंत पॉलीथीन में रखकर इलाज की आस लगाए भटक रहे हैं।
घायल मनोज की जान तो बचा ली गई लेकिन वह सामान्य नहीं हो पाए।
उनकी आंते पेट से बाहर ही रहीं और एक आंख की रोशनी भी चली गई।
मनोज पेट से बाहर निकली आंत पॉलीथिन में लपेटकर जीवन बिताने को मजबूर हैं।
