HomeNews HeadlinesIPS TRANSFER:अनंत कुमार सिंह IG इंटलिजेंस बने,सूची देखें

IPS TRANSFER:अनंत कुमार सिंह IG इंटलिजेंस बने,सूची देखें

भोपाल/मध्यप्रदेश………….


मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। प्रदेश के 5 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। बुधवार को तबादला आदेश जारी किये गए हैं।

छह माह फॉर्मूले के चलते 23 मार्च को मैदानी पदस्थापना से हटाए गए पुलिस अफसरों को पुलिस मुख्यालय ने नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। बुधवार को इसके आदेश जारी हो गए हैं। भोपाल ग्रामीण से हटाए गए डीआईजी केबी शर्मा को मुख्यालय में डीआईजी विशेष शाखा की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं आईजी विसबल पुलिस मुख्यालय अनंत कुमार सिंह को आईजी गुप्तवार्ता का दायित्व सौंपा गया है। राज्य शासन ने होशंगाबाद जोन से हटाए गए आईजी केसी जैन को आईजी विसबल पुलिस मुख्यालय का दायित्व सौंपा है। जबकि ग्रामीण इंदौर से हटाए गए डीआईजी डीएस चौधरी को डीआईजी पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय बनाया है।

छिंदवाड़ा रेंज से हटाए गए डीआईजी जीके पाठक को डीआईजी पुलिस मुख्यालय विसबल (मुख्यालय) बनाया है। आईजी अनंत कुमार सिंह को छोड़कर सभी अफसरों को 23 मार्च को सेवानिवृत्ति में छह माह से कम समय बचने पर मैदानी पदस्थापना से हटाया गया है। इन अफसरों को मैदानी पदस्थापना से हटाकर पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया था। अब उनके बीच कार्य विभाजन किया गया है।


सूची देखें………….


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!