HomeBreaking Newsलोकायुक्त शिकंजे में फंसी महिला अधिकारी:जनपद पंचायत की उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे...

लोकायुक्त शिकंजे में फंसी महिला अधिकारी:जनपद पंचायत की उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर/मध्यप्रदेश।

इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लोकायुक्त पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत आज फिर एक शासकीय अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। इंदौर
लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को जनपद पंचायत की उपयंत्री (Sub engineer) गीता विजयवर्गीय को उनके घर से 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उपयंत्री ने मकान का नक्शा पास कराने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। उपयंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

क्या पूरा मामला

रिश्वतखोर महिला अधिकारी पर कार्रवाई करती लोकायुक्त पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार,इंदौर बायपास स्थित ओमेक्स सिटी फेस वन निवासी अशोक शर्मा ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में रणनीति बनाकर उक्त कार्रवाई की। अशोक शर्मा की शिकायत के अनुसार उन्होंने रंगवासा ग्राम पंचायत में राज लक्ष्मी पैलेस में लक्ष्मी वर्मा से जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर मकान बनाने के लिए पास जनपद पंचायत से नक्शा करवाना था। नक्शा पास करवाने के एवज में गीता विजयवर्गीय ने अशोक से 5 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस बात की शिकायत उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से की। इसके बाद गीता और अशोक की बातचीत की रिकार्डिंग कराई गई। इसके आधार में 4500 रुपये देना तय हुआ था। लोकायुक्त ने रणनीति के तहत दल का गठन किया और गीता विजयवर्गीय के स्कीम नंबर 54 स्थित निवास पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!