HomeBreaking Newsहोटल में गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते इंस्पेक्टर को पत्नी ने रंगे...

होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते इंस्पेक्टर को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा,जमकर चले लात-घूंसे

बता दें कि परिजनों के साथ होटल पहुंची इंस्पेक्टर अरुण कुमार की पत्नी ने दोनों को वहीं पर पीटना शुरू कर दिया। होटल में ही तीनों के बीच जमकर मारपीट हुई, खूब लात-जूते चले। लड़ाई यहीं नहीं रूकी, बल्कि होटल के कमरे से निकलकर सड़क पर आ गई। इस दरम्यान देर रात सड़क पर हंगामा होने पर स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलने के बाद ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्वालटोली पुलिस तीनों को थाने ले आई।


कानपुर/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक इंस्पेक्टर को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते उनकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दरअसल,गर्लफ्रैंड के साथ इश्क फरमा रहे पुलिस इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने ही पकड़ लिया।
दूसरी औरत को पति के साथ गुलछर्रे उड़ाते देख पत्नी ने आपा खो दिया। जिसके बाद पति का यह रूप देख गुस्साई पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर लात-घूंसों की बारिश कर दी।
खास बात है कि होटल के कमरे में इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने रंगरेलियां मनाते उस वक्त पकड़ा, जब उन्हें महिला शक्ति संगम के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इस कार्यक्रम के जरिए कानपुर पुलिस महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश करती है। सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही संदिग्ध चरित्र वाले इंस्पेक्टर को जांच पूरी होने तक सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पाण्डेय को सौंप दी है। फिलहाल कानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार सोमवार को किसी महिला के साथ इश्क लड़ा रहे थे। उसी समय उनकी पत्नी ने आकर उनको रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद पति-पत्नी में जमकर लात-घूंसे चले। पत्नी ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी।
इस पर पुलिस कमिश्नर ने थाना इंचार्ज से तुरंत रिपोर्ट मांगी। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर उस समय इलाके के होटल केडी पैलेस में रुके थे, जहां से उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में सबसे शर्मनाक बात ये है कि जिस समय इंस्पेक्टर साहब रंगेहाथ पकड़े गए, उसी समय उनके इलाके में पुलिस महिला शक्ति संगम कार्यक्रम कर रही थी।

इंस्पेक्टर की हरकत से महकमे में हड़कंप

होटल के कमरे में मच रहे बवाल की खबर सड़क तक पहुंची तो तमाशबीनों की भीड़ होटल के बाहर जुट गई।पता चला कि जिन इंस्पेक्टर को होटल में बीवी ने गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती करते रंगे हाथ दबोचा, उन्हें उस वक्त इलाके में होने वाले “महिला शक्ति संगम” कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इस कार्यक्रम के जरिए कानपुर पुलिस महिलाओं को “मोटीवेट” करना चाहती है। ताकि महिलाएं खुद को किसी से कमजोर न समझें और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। बिगड़ैल इंस्पेक्टर मगर उस कार्यक्रम में न जाकर गर्लफ्रेंड संग होटल जा पहुंचा।यह घटना कानपुर के थाना ग्वालटोली इलाके की बताई जाती है। होटल में बवाल मचाने के बाद इंस्पेक्टर की बीवी ने रंगीन-मिजाज पति के कुकर्मों से तुरंत ही महकमे के आला पुलिस अफसरों को अवगत करा दिया।

रंगीन मिजाज है इंस्पेक्टर

अगर स्थानीय पुलिसकर्मियों की मानें तो इस रंगीन-मिजाज इंस्पेक्टर की अब से पहले भी किसी महिला को लेकर इसी तरह का बवाल मच चुका है। तब इस इंस्पेक्टर के हाथ पर प्लास्टर तक चढ़ाना पड़ गया था। इसके बाद भी मगर इंस्पेक्टर ने उस घटना से कोई सबक नहीं लिया। अब उसकी बीवी ने ही होटल में धावा बोलकर रंगे हाथ पकड़ लिया।

इनका कहना

एसीपी त्रिपुरारी पांडेय के मुताबिक एडिशनल इंस्पेक्टर अरुण कुमार के संपर्क में आई यह कोई पहली महिला नहीं है। उसके कुछ और महिलाओं से संबंध होने की जानकारी मिली है। मामले में उसकी पत्नी की शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!