HomeBreaking Newsआखिर क्यों?? कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और बीजेपी पार्षद नीता शर्मा के...

आखिर क्यों?? कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और बीजेपी पार्षद नीता शर्मा के बीच हुई जमकर नोकझोंक

बता दें कि विधानसभा-1 के पलहर नगर जोन स्थित ओम विहार कॉलोनी में कॉलोनाइजर ने नई कॉलोनी बनाई है। उसने सड़क ऊंची करके गेट लगा दिया। इसकी वजह से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और पानी आसपास घरों में भर गया है। लोगों ने इसकी शिकायत कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से की। विधायक सुबह कॉलोनी में पहुंच गए। उन्होंने सड़क और गेट तोड़ने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को कहा, तभी वार्ड 14 की भाजपा पार्षद नीता शर्मा पहुंच गईं। दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई।


इंदौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के इंदौर (indore) में जलभराव की समस्या की बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और स्थानीय बीजेपी पार्षद नीता शर्मा के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। महिला पार्षद ने कहा कि आपके हाथ जोड़ती हूं, यहां से चले जाइए। विधायक ने कहा- यह मेरा क्षेत्र है। जनता की समस्या दूर करना हमारा काम है। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षद की जमकर तिरस्कार किया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,वार्ड नंबर 14 के ओम विहार व पल्हर नगर में कालोनी की सड़कों पर जमा गंदे पानी से यहां के रहवासी परेशान हो रहे है। रहवासियों के मुताबिक इस क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था बेहतर न होने के कारण यहां पर जलजमाव की स्थिति निर्मित हो रही है। इस वजह से शुक्रवार सुबह यहां रहवासियों ने पार्षद नीता शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की।
इस दौरान मौके पर विधायक संजय शुक्ला पहुंचे ओर उन्होंने जेसीबी बुलवाकर पानी की निकासी का रास्ता बनवाया। इस दौरान पार्षद व विधायक संजय शुक्ला आमने सामने भी हुए और उनके बीच बहस भी हुई। विधायक समर्थक टंटू शर्मा के मुताबिक इस क्षेत्र में पार्षद नीता शर्मा के परिचित की एक नई कालोनी विकसीत हो रही है। वहां पर सड़क ऊंची बनाई गई है जिसके कालोनी के रास्ते पर ढलान से पानी ओम विहार व पल्हर नगर में जमा हो रहा है। अभी रामदयाल रेसीडेंसी से जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर पानी की निकासी का रास्ता बनाया ताकि ओम विहार व पल्हर नगर का पानी सड़क से कम हो।
बता दें कि निगम द्वारा इस क्षेत्र में सीवरेज लाइन भी डाली जा रही है लेकिन इसके बाद भी यहां के रहवासियों की समस्या कम नहीं हुई। निगम के सीवरेज प्रोजेक्ट के इंजीनियर सुनील गुप्ता के मुताबिक वहां पर रामदयाल रेसीडेंसी कालोनी का रोड ऊंचा बना दिया है। इस वजह से ओम विहार व पल्हर नगर में बारिश का पानी रुक जाता है। निगम द्वारा 600 मीटर हिस्से में सीवरेज लाइन डाली जा रही हैं। जिसमें से आधे हिस्से में सीवरेज लाइन डल चुकी है। ऐसे में शेष 300 मीटर सीवरेज लाइन एक माह में डाल दी जाएगी। ऐसे में अखंड नगर व पल्हर नगर के ड्रेनेज के पानी की निकासी हो सकेगी।

इनका कहना

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले पलहर नगर जोन के रहवासी उनसे मिलने आए थे। उन्होंने बताया था कि जोन में ओम विहार कॉलोनी स्थित कॉलोनाइजर ने सड़क ऊंची कर गेट का निर्माण कर दिया है। सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। इसके कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक का कहना था कि आम जनता को जो समस्या हो रही है उससे पार्षद अनजान हैं और जनता ने जब उन्हें समस्या बताई तो वह शुक्रवार को सुबह इलाके का दौरा करने आए थे, लेकिन पार्षद का यह व्यवहार आपत्तिजनक है। पार्षद जनपद की होने के बाद एक-दूसरे जनप्रतिनिधि से इस तरह का व्यवहार करती हैं, तो वह आम जनता से किस तरह का सलूक करती होंगी।

–स्थानीय लोगों का आरोप था कि शहर में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। उसके बाद भी पार्षद ने कॉलोनाइजर को गेट निर्माण करने दिया गया। सड़क ऊंची करने से इलाके में ड्रेनेज का पानी सड़कों पर आ गया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!